भिलाई| रेत से भरे ट्रक नो एंट्री का पालन नहीं कर रहे हैं। आए दिन डंपर चालक सुपेला चौक से गदा चौक की ओर से निकल रहे हैं। सुबह-सुबह मार्केट में छोटे वाहनों की ज्यादा रहने से हमेशा दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ये स्थित तब है, जब चौक पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी हमेशा ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। वो इन डंपर चालकों को रोकने की जगह उन्हें नो एंट्री में घुसने दे रहे हैं। संडे मार्केट वाले दिन भारी वाहन के घुसने से स्थिति और असमान्य हो जाती है। -सुनील केसरवानी, सुपेला


