अलवर के मिनी सचिवालय में ड्यूटी करने वाली महिला अधिकारी व कर्मचारी के बच्चे एक साथ वहीं पर वात्सल्य केंद्र में खेलेंगे। बीच-बीच में महिलाकर्मी अपने बच्चे को स्तनपान के साथ लाड प्यार कर सकेंगी। जिसके लिए दो महिला गार्ड की ड्यूटी लगा दी है। यह वात्सल्य केंद्र ICICI फाउंडेशन के जरिए बनाया गया है। जिसका उद्घाटन शुक्रवार को अलवर कलेक्टर डॉ अर्तिका शुक्ला ने किया। कलेक्टर डॉ अर्तिका शुक्ला ने बताया कि काफी बार देखने को मिलता था कि सचिवालय में काम करने वाली जितनी भी महिलाएं हैं या कोई भी ऑफिसर हैं। उनमें से बहुत के छोटे बच्चे होते हैं। जिसके कारण वे समय पर ऑफिस नहीं आ पाती हैं। बच्चों की देखरेख करने में दिक्कत आती थी। जिसे ध्यान में रखते हुए अलवर में पालनहार योजना के तहत ICICI फाउंडेशन के जरिए मिनी सचिवालय परिसर में वात्सल्य केंद्र बनाया गया है। जहां बच्चों के खिलौने भी होंगे। बच्चों को देखरेख के लिए महिलाकर्मी भी रहेंगी। बीच-बीच में महिला अधिकारी व कर्मचारी अपने बच्चे को संभाल सकेगी। वहीं पर फीडिंग कराने का स्पेश भी अलग से है। धीरे धीरे सेंटर पर व्यवस्थाएं बढ़ाई जाएंगी।


