नौकरी लगाने का झांसा, 5 लोगों से 11 लाख की ठगी

राजनांदगांव| खैरागढ़ कलेक्टोरेट में कम्प्युटर ऑपरेटर की नौकरी लगाने का झांसा देकर 11 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का एक सहयोगी फरार है, जिसकी पतासाजी में पुलिस टीम लगी हुई है। प्रार्थी धीरज साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी। डोंगरगढ़ निवासी आरोपी देवेंद्र कुमार गोरले और जय प्रकाश यादव ने धीरज सहित पांच लोगों को खैरागढ़ कलेक्टोरेट में कम्प्युटर ऑपरेटर की ​नौकरी लगाने का झांसा दिया। इसके लिए 11 लाख रुपए की मांग की। सभी ने झांसे में आकर रकम आरोपी देवेंद्र को दे दी। लेकिन लंबे समय बाद भी किसी को नौकरी नहीं मिल सकी। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। मामले की शिकायत होने के बाद पुलिस ने आरोपी देवेंद्र कुमार गोरले को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं फरार आरेापी की पतासाजी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *