नौकर ही निकला ज्वैलरी चोर

जयपुर | वैशाली नगर इलाके में दुकान पर काम करने वाला युवक ही मालिक के घर और दुकान से ज्वैलरी व नकदी पार कर ले गया। वैशाली नगर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया था। डीसीपी पश्चिम हनुमान मीणा ने बताया कि आरोपी विकास जाटव (19) निवासी श्योपुर मध्यप्रदेश हाल किराएदार सिरसी जयपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने चोरी करना कबूल किया है। इस संबंध में राजेन्द्र कुमार झालानी निवासी वैशाली नगर ने रिपोर्ट दी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *