नौगांव कैंट के पास हो रहा था निर्माण काम:सेना और पुलिस ने रुकवाया, 500 गज में नहीं कराया जा सकता निर्माण

छतरपुर जिले के नौगांव में आर्मी कैंट के पास ईशानगर रोड पर चल रहा निर्माण कार्य सेना और नौगांव थाना पुलिस ने रुकवा दिया। यह कार्रवाई सुरक्षा कारणों से की गई। सेना के नियमों के अनुसार कैंट की बाहरी दीवार से 100 से 500 गज की दूरी तक पक्का निर्माण करना मना है। इसी नियम का हवाला देते हुए सेना के जवान मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य तुरंत बंद करा दिया। किसी भी तरह की अव्यवस्था या विवाद से बचने के लिए नौगांव थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और स्थिति को संभाले रखा। नौगांव थाना प्रभारी टीआई बाल्मीकि चौबे ने बताया कि सेना की ओर से नियमों को लेकर एक आवेदन दिया गया था। फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है और मामले की जांच संबंधित विभागों द्वारा की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *