छतरपुर जिले के नौगांव में 70वें ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें दिल्ली की टीम ने चंडीगढ़ को 41 रनों से पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। इस मुकाबले को भव्य बनाने और दर्शकों को आकर्षित करने के लिए आईपीएल की तर्ज पर बुंदेली चीयरलीडर्स को बुलाया गया है। हर चौके-छक्के पर उन्होंने ठुमके लगाए। फाइनल मैच को देखने के लिए शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से 30 हजार से अधिक दर्शक स्टेडियम पहुंचे और रोमांचक मुकाबले का आनंद लिया। दिल्ली की मजबूत बल्लेबाजी, 179 रन का स्कोर फाइनल मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 179 रन बनाए और चंडीगढ़ को जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य दिया।दिल्ली की ओर से प्रियांशु पांडे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों पर 6 छक्के और 4 चौकों की मदद से 64 रन बनाए। सुधांशु ने 31 गेंदों पर 47 रन, जबकि कप्तान नमन शर्मा ने 17 गेंदों पर 30 रन का योगदान दिया। चंडीगढ़ की ओर से गेंदबाजी में प्रियंकल ने 4 ओवर में 3 विकेट, विकास ने 4 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट और अंकित नरवाल ने 4 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चंडीगढ़ की पारी लड़खड़ाई 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 138 रन ही बना सकी।चंडीगढ़ की ओर से अंकित नरवाल ने 65 गेंदों पर 78 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और 8 चौके शामिल थे। अमन खत्री ने 23 गेंदों पर 29 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। दिल्ली की ओर से गेंदबाजी में सुमित और पवन सिंह ने 3-3 विकेट लिए, जबकि उत्तम पांडे ने 2 विकेट लेकर चंडीगढ़ की रनगति पर अंकुश लगाया। 41 रनों से दिल्ली की जीत दिल्ली की सधी हुई गेंदबाजी और संतुलित प्रदर्शन के दम पर टीम ने चंडीगढ़ को 41 रनों से हराकर अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले के बाद आयोजन समिति द्वारा समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक कामाख्या प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह, राजनगर विधायक अरविंद्र पटेरिया, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप तिवारी सहित अन्य अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। विजेता दिल्ली टीम को ट्रॉफी एवं 1 लाख रुपए की पुरस्कार राशि, जबकि उपविजेता चंडीगढ़ टीम को ट्रॉफी एवं 50 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई। व्यक्तिगत पुरस्कारों की घोषणा इसके अलावा कई खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं इस पूरे आयोजन की जिम्मेदारी नौगांव की नगरपालिका की ओर से निभाई जा रही है। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव, राजनगर विधायक अरविंद्र पटेरिया, पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह, छतरपुर नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, भाजपा नेत्री वंदना सिंह, हरपालपुर नगर पालिका अध्यक्ष अमित अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक अगम जैन मौजूद रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक कामाख्या प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


