नौशहरा ढाला में जोड़ मेला आज और कल

अमृतसर | भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास स्थित गांव नौशहरा ढाला, जिला तरनतारन में 13 और 14 अप्रैल को भगत जलण दास जी और माता राम जी की याद में विशाल जोड़ मेला आयोजित किया जा रहा है। यह पवित्र स्थल सरहद के बेहद नजदीक है। हर साल यहां भारत के साथ-साथ पाकिस्तान से भी श्रद्धालु सीमा के पास आकर अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं। यह जानकारी समाजसेवी कंवर पहलवान ने दी। कंवर पहलवान ने बताया कि भगत जलण दास जी एक उच्च आत्मिक स्तर के रूहानी महापुरुष थे। उन्होंने गुरमत के रास्ते इंसान को अंदरूनी सच्चाई की ओर ले जाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। मेले में रागी बाबा बंता सिंह, भाई गुरशरण सिंह लाटी, भाई पाला सिंह, भाई हरजीत सिंह खालसा, भाई मनीरतन सिंह और अन्य रागी जत्थे हाजिरी लगाएंगे। मुख्य सेवादार बाबा निर्मल सिंह ने कहा नोहशहरा ढाला में होने वाले इस जोड़ मेले में पहुंचकर भगत जलण दास जी की बाणी और जीवन से रूहानी प्रेरणा लें। इस मौके पर बाबा निर्मल सिंह, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दविंदर सिंह लाली ढाला मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *