धालभूमगढ़| चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र के आमाभूला गांव में लाल मोहन महतो के घर के समीप शुक्रवार को 9 कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञ शुरू होने के पहले गायत्री ध्वजारोहण के बाद कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में भारी संख्या में महिला शामिल हुई। 9 कुंडीय गायत्री यज्ञ में देव संस्कृति विश्वविद्यालय शान्तिकुंज हरिद्वार से सामाजिक परिवीक्षा पर आई बहनें मनस्वी वर्मा, शिवानी वर्मा और शिखा पालीवाल द्वारा यज्ञ कराया गया। यज्ञ के बाद दीक्षा संस्कार का आयोजन हुआ। जिसमें शांतनु महतो, लक्खी महतो, जमुना महतो, निताई महतो, वंदना महतो, कविता महतो, पार्वती महतो, लाल मोहन महतो, हेमवती महतो, लक्ष्मी महतो, सरस्वती महतो, उर्मिला महतो ने दीक्षा ली।


