जालंधर| रामामंडी थाने की पुलिस ने दो युवकों को नौ ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि गांव चोहका के पास नाकाबंदी के दौरान युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान गुरु नानक ईस्ट निवासी अरमान सिद्धू और राजीव गांधी फ्लैट निवासी शुभम के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।


