न्यायायुक्त ने केंद्रीय कारागार का किया निरीक्षण, एनआईओएस व इग्नू के शिक्षा केंद्र का किया उद्घाटन

न्यायायुक्त दिवाकर पांडे ने सोमवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार एवं बाल संप्रेक्षण गृह, डुमरदगा का निरीक्षण किया। जेल में स्थित सभी वार्डों के साथ जेल के किचन का भी निरीक्षण किया। वहां के बंदियों की समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उनके शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया। दिवाकर पांडे ने कहा कि वैसे बंदी जिनकी जमानत हो चुकी है और वह बेल बांड की शर्तों को पूरा नहीं कर पा रहा है, तो वो शर्तों में परिवर्तन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची को आवेदन दे सकता है। उसे निःशुल्क लिगल-एड-डिफेंस कांउसिल मुहैया कराया जाएगा, जो उनके लिए संबंधित कोर्ट में आगे की कार्रवाई करेंगे। निरीक्षण के दौरान जेल में एनआईओएस एवं इग्नू के शिक्षा केंद्र का उद्घाटन किया। संबंधित पदाधिकारियों से कहा कि कैदियों को भी सरकार की ओर मिलने वाली सुविधाएं पाने का हक है, हमें उनपर गहन मंथन करने की आवश्यकता है। हर हाल में उनको सुविधाओं से जोड़ा जाए। बीमार होने पर इलाज कराया जाए। उन्होंने उच्च न्यायालय के आदेशानुसार प्रत्येक माह में जेल अदालत के दिन ही अलग से मेडिकल कैंप की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *