न्यायालय ने रिश्वत के आरोपी कनिष्ठ लिपिक को भेजा जेल

भास्कर न्यूज| अलवर एसीबी ने जमीन रजिस्ट्री की सत्यापित नकल जारी करने की एवज में 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किए बहादुरपुर उपतहसील के सब रजिस्ट्रार ऑफिस में कार्यरत आरोपी कनिष्ठ लिपिक दिनेश मीणा को शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया। यहां से न्यायालय ने दिनेश मीणा को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। भिवाड़ी एसीबी चौकी के एएसपी परमेश्वर लाल ने बताया कि दूसरे आरोपी सब रजिस्ट्रार के रीडर यतेंद्र कुमार के पैतृक घर भरतपुर व उसके अलवर में किराए के घर पर दबिश देकर उसकी तलाश की। लेकिन आरोपी यतेंद्र अभी फरार चल रहा है और एसीबी उसकी तलाश में जुटी है। उन्होंने बताया कि रिश्वत प्रकरण में सब रजिस्ट्रार भानूश्री से उनकी संदिग्ध भूमिका के बारे में जांच व पूछताछ की गई। लेकिन यतेंद्र कुमार की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही सब रजिस्ट्रार की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। दैनिक भास्कर ने सब रजिस्ट्रार भानूश्री को कॉल कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया था। लेकिन, सब रजिस्ट्रार ने मोबाइल रिसीव नहीं किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *