न्याय नहीं मिला तो फिर से होगा आंदोलन : देवल

बोकारो| बोकारो मृत कर्मचारी आश्रित संघ की साप्ताहिक बैठक आश्रित संघ एवं सेल प्रबंधन संग वार्ता हुई। संघ के प्रतिनिधिमंडल में सनी देवल व शकील अहमद ने संघ के लंबित चार सूत्री मांग को प्रमुखता से उठाते हुए चर्चा की गई। कहा कि बोकारो इस्पात संयंत्र में सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर वैसे श्रमिकों से जबरन काम कराया जाता है। इसका परिणाम स्वरूप विगत कुछ महीनों में घटना घटी, जिसमे कई श्रमिक की मृत्यु हुई। दूसरी तरफ बीएसएल के मानकों को पूरा करने के बावजूद ट्रेड अप्रेंटिस पास प्रशिक्षु आश्रित को रोजगार देने से वंचित रखी है। इसके चलते आ​िश्रत एवं विस्थापित परिवारों का आक्रोश पनपते जा रहा है। आग्रह किया कि जल्द से जल्द मृत कर्मचारियों को न्याय देने का काम करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *