भीलवाड़ा शहर की पॉश कॉलोनी में चोरी और नकबजनी के मामले में पुलिस ने इस मकान में न्यूज़ पेपर डालने वाले हाकर को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है,पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है जिसमें और भी कई मामलों का खुलासा हो सकता है। यह था मामला मामला भीलवाड़ा के कोतवाली थाना क्षैत्र का है।कोतवाल राजपाल सिंह ने बताया कि शास्त्री नगर के न्यू हाउसिंग बोर्ड निवासी 4 जनवरी 2025 को भुवनेश भटनागर द्वारा रिपोर्ट पेश कि की वो अपने परिवार सहित 29 दिसंबर 2024 को अपने पिता की घर उदयपुर गये हुए थे। 4 जनवरी को जब वो वापस अपने घर आये तो घर के ताले टुटे हुए थे और घर से सामान चोरी था।इस पर रिपोर्ट पर मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरु की गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में शहर में चोरी व नकबजनी की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कोतवाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।इस टीम ने परम्परागत पुलिसिंग,सीसीटीवी और मुखबिर से सूचना की बाद मकान पर अखबार डालने वाले हॉकर दुर्गेश सेन को हिरासत में लिया और जब इससे पुछताछ की इसने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया इससे डिटेल में पूछताछ की जा रही है।


