न्यूड पार्टी पर दीपक बैज बोले-:आयोजकों को बचा रही भाजपा सरकार, कहां प्रदेश में बच्चियां तक असुरक्षित, अपराध रोकने में सरकार नाकाम

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार जनता के मुद्दों को छोड़कर नशा और नग्नता को बढ़ावा देने में लगी है। बैज ने कहा कि न्यूड पार्टी के पोस्टर को शेयर हुए 72 घंटे से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अभी तक आयोजकों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जो गिरफ्तार किए गए हैं, वे दूसरी स्ट्रेंजर्स पार्टी के आयोजक हैं। बैज ने कहा कि बिना सरकार के संरक्षण के यह संभव नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की संस्कृति को दूषित करने में लगी है। अभी तक मुख्यमंत्री का इस मामले में कोई बयान नहीं आया, पुलिस का मीडिया के सामने अधिकृत बयान नहीं आया ये किसको बचाना चाह रहे है? सरकार पूरे छत्तीसगढ़ को शराब के नशे में डुबाना चाह रही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बेहद दुर्भाग्य जनक है कि विपक्ष में रह कर शराब बंदी की दुहाई देने वाली भाजपा की सरकार अब शराब की बिक्री और खपत बढ़ाने में लगी है। आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने बयान दिया है कि और प्रीमियम शराब की दुकान खोली जाएगी ताकि अच्छे लोग शराब पीने आगे आए। बैज ने कहा कि मतलब यह सरकार पूरे प्रदेश को शराब खोर बनाना चाहती है। प्रदेश में बिना होलोग्राम की अवैध शराब सरकार बिकवा के शराब की काली कमाई में लगी है। प्रदेश के बाहर से बड़ी संख्या में सरकार के संरक्षण में प्रदेश में अवैध शराब आ रही है।
प्रदेश में मासूम बच्चियां भी सुरक्षित नहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था बर्बाद हो गई है। मासूम बच्चियों भी सुरक्षित नहीं है। कल डोंगरगढ़ में 4 साल की एक अबोध बच्ची के साथ दुराचार की घटना हुई। पुलिस इस मामले में एफआईआर तक नहीं लिख रही थी। जब परिजनों और जनता ने थाने का घेराव किया तब कही बच्ची का मुलाहिजा करवाया गया और रिपोर्ट दर्ज हुई। सरकार आपराधिक घटनाएं रोकने में असफल साबित हुई है तो घटनाओं की रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही ताकि घटनाएं छुपाई जाय। सरकार लोगो को न सुरक्षा दे पा रही और न न्याय।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *