न्यू ईयर को लेकर जगदलपुर में फोर्स अलर्ट:150 से ज्यादा CCTV कैमरों से निगरानी, 400 से ज्यादा जवान तैनात, होटल, बस-स्टैंड की तलाशी शुरू

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तैयारियां जोरों पर चल रही है। लोग अपने-अपने स्तर पर एन्जॉय करने तैयारियों पर जुट गए हैं। वहीं, सुरक्षा को लेकर पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। जगदलपुर शहर में 150 से ज्यादा CCTV कैमरों से शहर की हर एक गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। करीब 300 से 400 की संख्या में जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा जिले के हर एक पुलिस थाने में भी जवानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। होटल, टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड सभी जगहों पर पुलिस फोर्स की निगरानी है। चप्पे-चप्पे पर जवानों को तैनात किया गया है। कंट्रोल रूम से नजर जगदलपुर के पुलिस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। शहर के चांदनी चौक, गोल बाजार, संजय मार्केट, सिटी कोतवाली चौक, धरमपुरा समेत बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के पास लगे करीब 150 से ज्यादा CCTV कैमरों से शहर की हर एक गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। कंट्रोल रूम में बैठे जवान लगातार नजर बनाए हुए हैं। ASP बोले- टाइट है सुरक्षा व्यवस्था बस्तर जिले के ASP महेश्वर नाग ने कहा कि, शहर से लेकर गांव तक की सुरक्षा व्यवस्था एकदम दुरुस्त की गई है। उन्होंने कहा कि हर थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी की बैठक ली गई थी। उन्हें निर्देश दिया गया कि नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत ही गाने बजाने की अनुमति होगी। जो हुल्लड़ बाजी करता पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि, शराब पी कर वाहन चलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *