धमतरी | महिला समाज की ओर से मकर संक्रांति, हल्दी कुमकुम, उत्तरायण पर्व मनाया गया। महिला समाज की अध्यक्ष हेमलता हिशीकर ने सभी को हल्दी कुमकुम लगाकर उपहार दिया। हल्दी कुमकुम का यह आयोजन चंचल लुंकड़ के निवास स्थान पर हुआ। तंबोला व अन्य गेम भी रखे गए थे। तंबोला में मीनल गोलछा, भावना दोषी, जिगना मगे, प्रभा रावत, स्वाति बवाल, नीलू लुनावत ने इनाम जीता। न्यू ईयर क्वीन सुषमा नंदा रही। मकर संक्रांति की रानी साक्षी अग्रवाल रही। कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य राजुला शाह, नीला कपाड़िया, प्रभा रावत, भावना दोषी, ललित अग्रवाल, नलिनी सोनी, कंचन लुंकड़, प्रिया आठवानी, मोना शाह आदि उपस्थित रही।


