न्यू ईयर जश्न से पहले पुलिस की सख्ती:पुलिस भी चौंक गई; वीकेंड में शराब पीकर गाड़ी चला रहे 700 पकड़ाए

न्यू ईयर के मद्देनजर कॉम्बिंग गश्त कर रही पुलिस ने 700 लोगों को शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा। इनकी गाड़ियां भी जब्त कर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इतने अधिक वाहन जब्त करने से कई थाना परिसर भरा गए। लंबे समय से हर शनिवार को शहर के चौराहों पर चेकिंग की जा रही है। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच हो रही है। इसी क्रम में शनिवार रात पुलिस ने 700 वाहन जब्त कर कीर्तिमान रच दिया। इनके चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे। एक ही रात में इतने वाहन जब्त किए जाने से लसूड़िया थाना, अन्नपूर्णा, एमआईजी, गांधी नगर सहित कई थानों के परिसर भरा गए। इससे पहले एक ही रात में शराब पीकर गाड़ी चलाते 300 लोगों को पकड़ा था। पुलिस की कार्रवाई अभी लगातार जारी रहेगी। लसूड़िया क्षेत्र में 28 को गिरफ्तार कर बस से ले गई पुलिस लसूड़िया क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना क्षेत्र के चाकूबाज, ड्रग पैडलर, गुंडे-बदमाश और असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर 28 व्यक्तियों पर धारा 170, 126 बीएनएसएस की कार्रवाई की गई। आकाश पिता राजू लहरी निवासी निरंजनपुर नई बस्ती को जिलाबदर किया था। इस दौरान वह शहर में घूमता मिला। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। सभी आरोपियों को एक साथ बस में बैठाकर थाने लाया गया। घरों पर भी दो हजार की जांच
रात में ही 2 हजार संदिग्ध लोगों की घरों पर जाकर भी जांच की गई। 1195 पर कार्रवाई की गई। इसमें 339 वारंट, जिसमें स्थायी गिरफ्तारी, जमानती और समंस शामिल हैं। धारा 170 के तहत 43 लोगों, 129 के तहत 20 लोगों, 126-बी/135 (3) के तहत 90 लोगों, 141-1-ख के तहत दो लोगों पर कार्रवाई की गई। 155 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। सख्त हिदायत दी गई
पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति के 290 लोगों की जांच की। इसमें 93 चोर, 49 लुटेरे, 139 चाकूबाज, 17 ड्रग पैडलर्स, 157 निगरानीशुदा अपराधी, 41 जिलाबदर और रासुका के अपराधी हैं। महिला संबंधी अपराध, तोड़फोड़ में शामिल रहे मुलजिमों के घर भी पुलिस पहुंची। उन्हें अपराध न करने की सख्त हिदायत दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *