न्यू ईयर न्यू मी… नए साल में युवाओं ने अपने लिए रेजोल्यूशन बनाए

नया साल नई उमंग, उत्साह और जोश लेकर आता है। नए साल में ‘न्यू ईयर न्यू मी’ के साथ हम अपने साल की शुरुआत करते हैं। खासतौर पर युवा नए साल को लेकर काफी उत्साहित होते हैं। अपने लिए सालभर के रेजोल्यूशन बनाते हैं, साल भर करने वाले काम और कुछ काम जो छोड़ने हो उसपर काम करते हैं। बीते साल जो नहीं कर पाए उसे फिर से करने का प्रयास करते हैं। फिर से नए साल में एक उम्मीद लेकर जीवन में नया करते हैं। घूमने के साथ-साथ ट्रैवल ब्लॉगिंग भी करूंगा अपने घूमने के शौक को अपग्रेड करूंगा। हर महीने एक-दो ट्रिप तो कर ही लेता हूं। घूमने के साथ ट्रैवल ब्लॉगिंग करूंगा। सोशल मीडिया में आज के दौर में इतने सारे ब्लॉगर हंै, कोशिश रहेगी कि अलग कंटेंट पर काम करूं। नए डेस्टिनेशन ढूंढूं और लोगों को इसके बारे में बताऊं। स्केचिंग छूट गई है, इसे भी आगे कंटीन्यू करूंगा। पढ़ाई के अलावा आर्ट पर भी काम करना है। योगा, मेडिटेशन, हीलिंग पर काम करूंगी इस साल अपने स्वास्थ पर काम करूंगी। वैसे स्वास्थ्य तो हर साल के रेजोल्यूशन में शामिल होता है, लेकिन पूरे साल इस पर काम करना थोड़ा मुश्किल होता है। योगा, मेडिटेशन, हीलिंग पर काम करूंगी। तनाव भरे जीवन में मेडिटेशन शांति से जीवन जीने के लिए जरूरी है। साथ ही आर्ट-क्राफ्ट पर भी ध्यान दूंगी। पढ़ाई के वजह से घर से दूर हूं, कोशिश रहेगी कि घर से जुड़ी रहूं। पुराने रेजोल्यूशन को पूरा करना ही रेजोल्यूशन हर बार नए साल में न्यू रेजोल्यूशन पर काम करने की सोचता हूं, लेकिन हकीकत में कर नहीं पाता हूं। इस साल यही मेरा न्यू ईयर रेजोल्यूशन होगा कि अपने पुराने रेजोल्यूशन को पूरा करूं। नए साल में कृतज्ञ होने का प्रयास करूंगा। गिटार बजाना सीखना है, नई हॉबी डेवलप करनी है। अलग-अलग स्किल पर काम करूंगा। स्टॉक मार्केट के बारे में सीखूंगा। ट्रैवल और एक्सप्लोर करूंगा। रितिक राज रूबी सिंह आयुष कुमार पाठक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *