अशोकनगर जिले की ऐतिहासिक नगरी चंदेरी में नए साल के अवसर पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। जिले सहित आसपास के जिलों और अन्य राज्यों से लोग घूमने आएंगे। प्रशासन और पुलिस ने ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी है। पर्यटक चंदेरी में किला-कोठी, बादल महल, कोशक महल, संग्रहालय, कटी घाटी, खूनी दरवाजा और बुढी चंदेरी सहित अन्य ऐतिहासिक इमारतें देख सकते हैं। ‘स्त्री’ फिल्म की शूटिंग के बाद इन स्थलों की लोकप्रियता और बढ़ गई है। हैंडलूम पार्क में चंदेरी साड़ी बनाने की प्रक्रिया भी देखने को मिलती है। घूमने के लिए ये धार्मिक स्थल धार्मिक स्थलों में जागेश्वरी माता मंदिर, लक्ष्मण मंदिर, परमेश्वर तालाब मंदिर और फुहार जी मंदिर प्रमुख हैं। इसके अलावा मां जानकी धाम करीला, कदवाया की मां बीजासन और तूमैंन विंध्यवासिनी माता जैसे स्थल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे। पर्यटक 15वीं शताब्दी के हजरत निजामुद्दीन औलिया के मकबरों, महान संगीतकार बैजू बावरा की समाधि और 7वीं से 11वीं सदी के बीच निर्मित लक्ष्मण मंदिर का भी भ्रमण कर सकते हैं। तुलसी सरोवर पार्क में भी लोगों की भारी भीड़ रहने की संभावना है। सुरक्षा के इंतजाम, व्यवस्थाएं पूरी पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा पुख्ता कर दी है। मुख्य स्थलों और तंग गलियों में पुलिस जवान तैनात रहेंगे। राजस्व अधिकारियों के साथ पुलिस जवान ऐतिहासिक इमारतों, कुओं और बावड़ियों पर नजर रखेंगे ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। पर्यटकों के लिए घूमने की जगह…


