न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर पुलिस अलर्ट:अवैध नशा परोसने, नशे में वाहन चलाने वालों पर रहेगी नजर, आयोजकों को पार्किंग व्यवस्था करनी होगी

लेकसिटी में न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर पुलिस प्रशासन 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक दो दिन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर रहेगा। दरअसल, देश-विदेश के हजारों पर्यटक उदयपुर पहुंच चुके हैं। थर्टी फर्स्ट को लेकर होटल्स, रेस्टोरेंट, क्लबों और फार्म हाउसों में पार्टियों का दौर चलेगा। इसी बीच पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने, हुडदंग मचाने, अवैध शराब व नशा परोसने और तेज आवाज में साउंड चलाने पर वालों पर पूरी नजर रखेगी। उन पर कार्रवाई करेगी। इनके खिलाफ पुलिस केस दर्ज करेगी। साथ ही सभी आयोजकों को पार्टी स्थल पर पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं। एसपी योगेश गोयल ने बताया कि पूरे शहर में नाकाबंदी रहेगी और पुलिस टीमें गश्त पर रहेंगी। वाहन चालकों की चेकिंग की जाएगी। संदिग्ध गतिवधि मिलने पर सूचना दे: SP की अपील
मेहमानों की सुरक्षा के लिए आयोजन स्थल पर अग्निमन यंत्र, निकासी संकेत, आपातकालीन रोशनी की व्यवस्था करनी होगी। एसपी ने बाजार, मॉल, पार्क व अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की है। पुलिस ने रेस्टोरेंट, होटल्स, क्लब और फार्म हाउस के लिए एडवायजरी जारी की है। संचालनक को पार्टी स्थल पर क्षमता से ज्यादा लोगों को शामिल नहीं करने हिदायत दी है। पुलिस मौके पर जाकर इसकी जांच करेगी। साथ ही पार्टी में आने वाले लोगों की पहचान पत्र की कॉपी लेना भी जरूरी होगा। आयोजक ग्राहकों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था करेंगे। ताकि सड़क पर इधर-उधर वाहनों के खड़े होने से शहर में ट्रेफिक जाम के हालात न बने। शराब बिक्री के लिए लाइसेंस जरूरी, अवैध नहीं बेच सकेंगे
एसपी उमेाश ओझा ने बताया कि होटल , रेस्टोरेंट क्लब और फार्म हाउस बिना लाइसेंस के पार्टियों में शराब की बिक्री नहीं नहीं कर सकेंगे। इसके लिए आबकारी विभाग से लाइसेंस लेना जरूरी है। पार्टियों में हुक्का और अवैध नशा नहीं बेचा जाएगा। ऐसा करने पर पुलिस सख्ती दिखाएगी। साथ ही पार्टी स्थल पर मेहमान कोई हथियार नहीं ले जा सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *