बारां| शहर की कृषि उपजमंडी परिसर में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में न्यू एरा कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने भारत की सांस्कृतिक धरोहर की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम प्रभारी भूमिका सिंह एवं रौनक अदलक्खा ने बताया कि शानदार प्रस्तुति पर कलेक्टर की ओर से न्यू एरा कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों को प्रथम स्थान हासिल करने पर ट्रॉफी भेंट की गई। वहीं स्कूल परिसर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत निदेशक राजेश मान ने ध्वजारोहण के साथ की। प्रिंसिपल गुंजन बोधिजानी ने संबोधित किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन शिक्षिका प्रियंका गुप्ता ने किया।


