अमृतसर| न्यू ग्रीन फील्ड, मजीठा रोड, संधू गुरुद्वारा के पास सड़क पर बना बरसाती चेंबर काफी समय से टूटा हुआ है। यह क्षतिग्रस्त चेंबर राहगीरों, खासकर रात के समय दोपहिया वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरे का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि किसी भी बड़े हादसे को टालने के लिए इस चेंबर को तुरंत ठीक किया जाए। -हरजीत कौर, निवासी न्यू ग्रीन फील्ड


