न्यू जवाहर नगर पार्क मकबूल पुरा में रविवार को तीज का चौथा सांस्कृतिक मेला मनाया गया। यह मेला हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम से मनाया गया। आयोजन में शामिल होने के लिए सभी बहनों को शाम 4 बजे पार्क पहुंचने की अपील की गई थी। जिसमें बड़ी गिनती में इलाका निवासियों ने हिस्सा लिया और तीज के त्यौहार के अवसर पर इस संबंध में गीत गाए। इस आयोजन को सफल बनाने में प्रो. राजविंदर कौर, कवलजीत कौर, हरजीत कौर, कुलविंदर कौर, रंजीत कौर, सुमन कौर, भुपिंदर सिंह, साहिब सिंह, मनजीत सिंह, परमजीत कौर की भूमिका रही।


