लुधियाना| न्यू हायर सेकेंडरी स्कूल, सिविल लाइंस की प्रबंधक कमेटी पर लुधियाना इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की शिकायत पर स्कूल की जमीन का निजी फायदे के लिए इस्तेमाल करने पर पुलिस थाना डिवीजन-5 में पर्चा दर्ज हुआ है। मामले में केस के जांच बलवीर सिंह ने बताया कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की तरफ से रियायती दरों पर स्कूल चलाने के लिए कुल 4एकड़.71 एकड़ (1.59 और 3.12 ) जमीन आवंटित की गई थी, लेकिन मौजूदा स्कूल प्रबंधन ने आवंटन की शर्तों के खिलाफ जाकर स्कूल की जगह को कई हिस्सों में बांट दिया और अवैध रूप से जमीन दूसरे लोगों को ट्रांसफर कर दी। इस तरह जमीन का बंटवारा कर उसे व्यवसायिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया गया। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा स्कूल के पक्ष में किए गए सेल डीड में छेड़छाड़ व काट-छांट पाई गई। ऐसे में स्कूल की प्रबंधक कमेटी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


