न्यू होराइजन्स स्कूल के नुक्कड़ नाटक को मिला सम्मान

बरनाला| महाशक्ति कला मंच द्वारा आयोजित उत्तर भारत की 48वीं प्रतियोगिता में विभिन्न शहरों की टीमों ने भाग लिया जिसमें न्यू होराइजन्स स्कूल ने सड़क सुरक्षा विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। विद्यालय की टीम को विशेष सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया। अभिनय के क्षेत्र में लावण्या को शराबी चालक तथा खुशी और अवनीत कौर को लापरवाह दोपहिया वाहन चालक के रूप में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। मुंबई से विशेष रूप से पहुंचे निर्णायक अंजुम ने बच्चों को बेहतर अभिनय के गुर सिखाए और उनकी प्रतिभा की प्रशंसा की। दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और पेशेवर नाटककारों के बीच अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले इन बच्चों के साहस और कौशल ने सभी को गहरे रूप से प्रभावित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *