शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला गोड़मर्रा में 12 जनवरी को स्व. चम्पा लाल साहू की स्मृति में न्योता भोजन का आयोजन किया गया। यह आयोजन उनकी बेटी गोमती साहू द्वारा विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किया गया। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, संवेदनशीलता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। न्योता भोजन के अंतर्गत बच्चों को चावल, दाल, सब्जी, पापड़, खीर, पूड़ी सहित विविध व्यंजन परोसे गए। गोमती साहू ने बताया कि यह आयोजन उनके पूज्य पिता की स्मृति को जीवित रखने का प्रयास है। इस अवसर पर प्राचार्य थान सिंह ठाकुर, अजय वर्मा, हेमलाल साहू, नीरा ठाकुर,भारती ठाकुर, पाठक रामकुमार पाल आदि मौजूद थे।


