पंकज उदास को पद्मभूषण मिलने पर जश्न:कोंडागांव में स्थानीय कलाकारों ने गजलों से दी श्रद्धांजलि; शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने साझा की यादें

कोंडागांव जिले में शनिवार को गजल सम्राट पंकज उदास को पद्मभूषण मिलने और उनके जन्मदिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत सरकार ने उन्हें 2025 में मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी पत्नी फरीदा उदास ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से 28 अप्रैल 2025 को राष्ट्रपति भवन में मिला। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद मनीष श्रीवास्तव ने कोंडागांव की सांस्कृतिक विरासत का जिक्र किया। राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक टी. एंकर राव, संजय राठौर, हितेंद्र श्रीवास और अनूप विश्वास ने पंकज उदास के योगदान को याद किया। वक्ताओं ने उनके गजल संगीत और सामाजिक कार्यों, विशेषकर कैंसर और थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में दुष्यंत ढाली और नंदलाल पटेल ने पंकज उदास की प्रसिद्ध गजलों की प्रस्तुति दी। टी. एंकर राव ने कार्यक्रम स्थल की कलात्मक सजावट की। सभी श्रोताओं को मिष्ठान्न, जलपान और केक वितरित किया गया। कार्यक्रम में कालीबाड़ी समिति अध्यक्ष प्रहलाद शील, गणेश उपाध्याय, जितेंद्र गुप्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, अशोक साहू, अनिमेष विश्वास, बिधान बाला, प्रफुल्ल हालदार, अशोक मृधा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *