पंकज भार्गव का रिलीफ आर्टवर्क ‘ऑपरेशन सिंदूर’ विधानसभा में लगेगा:स्टेच्यू में भारतीय सेना के शौर्य को दिखाया, विधानसभाध्यक्ष देवनानी को भेंट की कलाकृति

राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी को मूर्तिकार पंकज भार्गव की ओर से निर्मित ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रिलीफ स्टेच्यू भेंट की गई। इस अवसर पर विधानसभाध्यक्ष देवनानी ने कृति की भाव-भंगिमा, तकनीकी उत्कृष्टता और राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत प्रस्तुति की सराहना की। इसे विधानसभा परिसर में ही स्थापित किया जाएगा। 15 जनवरी को सेना दिवस के तहत यह स्टेच्यू दी गई। मूर्तिकार पंकज भार्गव ने बताया- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रिलीफ स्टेच्यू के माध्यम से भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना के शौर्य, समर्पण और बलिदान को नमन किया गया। यह कृति देश की रक्षा में तैनात जवानों के प्रति कृतज्ञता, सम्मान और गौरव का सशक्त प्रतीक है, जो दर्शकों में देशभक्ति की भावना को और प्रबल करती है। ऐसे बनाई स्टेच्यू
पंकज भार्गव ने बताया- सबसे पहले विषय-वस्तु की संकल्पना के अनुरूप विस्तृत स्केच तैयार किया जाता है। इसके बाद क्ले (मिट्टी) में सूक्ष्म डिटेलिंग के साथ आकृति को आकार दिया जाता है। स्टेच्यू का स्वरूप पूर्ण होने पर उसका मदर मोल्ड तैयार किया जाता है। इसके माध्यम से फाइबर अथवा मेटल में कास्टिंग की जाती है। इसके बाद रंग-रोगन, टेक्सचर और फिनिशिंग के बाद कृति को अंतिम रूप दिया जाता है, ताकि भाव और संदेश दोनों स्पष्ट रूप से उभर सकें। नई पीढ़ी को देशसेवा और राष्ट्रप्रेम के प्रति प्रेरित करेगी स्टेच्यू : देवनानी
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा- ऐसी कलाकृतियां केवल शिल्प नहीं, बल्कि इतिहास, बलिदान और राष्ट्र गौरव की जीवंत अभिव्यक्ति होती है। उन्होंने मूर्तिकार की रचनात्मकता और समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी कृतियां नई पीढ़ी को देशसेवा और राष्ट्रप्रेम के प्रति प्रेरित करती हैं। जयपुर में प्रस्तावित सेना दिवस के ऐतिहासिक कार्यक्रम के परिप्रेक्ष्य में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रिलीफ स्टेच्यू को विशेष महत्व मिल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *