हरियाणा के पंचकूला में एक व्यक्ति अपनी महिला मित्र के एक साल के बच्चे की हत्या कर दी। 3 दिन पहले ही बच्चे का फर्स्ट बर्थडे भी था। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए बच्चे को भी साथ ले जाती थी, जिससे उसका बॉयफ्रेंड कम्फरटेबल फील नहीं करता था। आरोपी ने महिला को झांसे में लेकर बच्चे को क्रेच में भेजने का आइडिया बनाया। इसके बाद खुद को बच्चे का बाप बताकर उसे वहां से ले गया। इसके बाद आरोपी ने ऑटो में बैठकर बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को एक बोरी में भरकर झाड़ियों में फेंक दिया। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला… खुद रेकी कर चुना था क्रेच
करीब 15 दिन पहले आरोपी खुद महिला के साथ इस क्रेच को देखने गया था। 24 जनवरी को जैसे ही बच्चे का पहला दिन शुरू हुआ, आरोपी मौके का फायदा बच्चे को वहां से ले गया। क्रेच से बच्चे को लेकर आरोपी ऑटो से पिंजौर की ओर निकल गया। रास्ते में जब मासूम अपनी मां के लिए रोने लगा, तो आरोपी ने गुस्से में आकर उसका गला दबा दिया। वहीं आरोपी पुलिस हिरासत में बार-बार अपने बयान बदल रहा है। उसका कहना है कि बच्चा जब रोता था तो उसे गुस्सा आता था, इसलिए उसने बच्चे को रास्ते से हटाने का फैसला किया। आरोपी ने पहले कहा था कि वह महिला से पीछा छुड़ाना चाहता था, उसे डराने के लिए ही उसने बच्चे को अगवा किया था।


