पंचकूला में हेरोइन समेत नशा तस्कर गिरफ्तार:पुलिस को देख भागा, घबराकर नीचे गिरा; फिरोजपुर का रहने वाला

हरियाणा के पंचकूला की क्राइम ब्रांच ने हेरोइन तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखदीप सिंह उर्फ दीप के रूप में हुई है, जो मूल रूप से फिरोजपुर, पंजाब का रहने वाला है और फिलहाल मोहाली में किराए पर रह रहा था। पुलिस के अनुसार 22 मार्च को चंडीमंदिर थाना क्षेत्र में पकड़े गए नशा तस्कर नरेश शर्मा और गौरव शर्मा ने पूछताछ में खुलासा किया था कि वे हेरोइन सुखदीप सिंह से खरीदते थे। उन्होंने बताया कि सुखदीप सिंह पंचकूला में सूरज थिएटर के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री करता है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने 25 मार्च को इलाके में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई। पुलिस को देख भागा तस्कर
पुलिस टीम ने सूरज थिएटर के पास पार्किंग में युवक को खड़ा देखा। जब पुलिस ने उससे पूछताछ करनी चाही, तो वह घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह पार्किंग के पक्के रोड पर गिर गया, जिससे उसे हल्की चोटें आईं। तलाशी लेने पर उसके पास से 10.23 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जब उससे इस बारे में दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-7 थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य संभावित तस्करों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *