पंचकूला में 5 करोड़ की मांगी फिरौती, 3 गिरफ्तार:पंजाब में बनी योजना, लुधियाना-मोहाली से पकड़े; हरियाणा से भी जुड़े तार

पंचकूला पुलिस ने 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। DCP क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने रेड कर पंजाब से आरोपियों को दबोचा। तीनों आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। ACP क्राइम अरविंद कंबोज ने जानकारी दी कि शिकायतकर्ता ने 25 सितंबर को थाना सेक्टर-7 में शिकायत दी थी कि 29 जुलाई को उसे एक विदेशी नंबर से कॉल आई थी, जिसमें कॉल करने वाले ने उसकी पहचान बताकर फोन काट दिया। इसके बाद 20 सितंबर को उसे वॉयस नोट के माध्यम से धमकी मिली। लेटर बॉक्स में डाल गए पत्र 21 सितंबर को घर के लेटर बॉक्स से 5 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग वाला पत्र बरामद हुआ। पत्र में पैसे न देने पर शिकायतकर्ता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। 23 सितंबर को भी उसे दोबारा धमकी दी गई। इस पर थाना सेक्टर-7 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) और 308(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच-19 को सौंपी गई। दोस्त व भाई के साथ बनाई योजना डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच-19 के इंचार्ज मुकेश कुमार और जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप ने मामले की तफ्तीश शुरू की। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने 26 सितंबर को पहले आरोपी सुखविन्दर सिंह को अनाज मंडी, जिला लुधियाना पंजाब से काबू किया। पूछताछ में उसने कबूला कि उसने अपने भाई संदीप सिंह और दोस्त राजेश दुबे के साथ मिलकर फिरौती मांगने की योजना बनाई थी। इसके बाद पुलिस ने संदीप सिंह और राजेश दुबे को मोहाली के नजदीक सिटी सेंटर से दबोच लिया। रिमांड में हरियाणा लेकर जाएगी पुलिस अदालत से मिले रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से हरियाणा में अन्य स्थानों पर की गई फिरौती की वारदातों से जुड़ी जानकारी जुटाएगी। साथ ही उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त अन्य मोबाइल फोन और सिम भी बरामद किए जाएंगे। पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज का कहना है कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *