पंचकूला स्टेडियम में युवक से झुलसे युवक की मौत:रात को चंडीगढ़ PGI किया था रेफर, पत्नी के साथ चल रहा विवाद, चद्दर जलाते समय हादसा

हरियाणा के पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में एक युवक को चद्दर जलाते समय आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के कारण युवक बुरी तरह से झुलस गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तुरंत सामान्य अस्पताल भर्ती करवाया। जहां से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया लेकिन आज सुबह उसने दम तोड़ दिया। पंचकूला के सेक्टर-20 निवासी साहिल ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को अपने बयान में बताया कि वह मूल रूप से लुधियाना के फिल्लौर का रहने वाला है। उसका परिवार सेक्टर-20 व 25 में रहता है। शनिवार को देर शाम वह ताऊ देवीलाल स्टेडियम में घूमने के लिए गया था। उसके पास एक पुरानी चद्दर थी, जिसे वह आग लगा रहा था। आग लगाने के दौरान आग लगी चद्दर ने उसके कपड़ों को भी छू लिया। जिसके कारण चद्दर से आग उसके कपड़ों में भी लग गई। आग लगने के कारण उसने चीखना शुरू कर दिया। जिस पर वहां टहल रहे लोगों ने तुरंत डॉयल-112 को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची व एंबूलेंस की सहायता से उसे सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर मजिस्ट्रेट के सामने हुए बयान के बाद चंडीगढ PGI रेफर कर दिया गया।
पत्नी से विवाद के कारण डिप्रेशन में युवक पंचकूला सेक्टर-20 के SHO सोमबीर ढाका ने बताया कि परिवार से मिली जानकारी के अनुसार आग के कारण झुलसे हुए युवक का पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। जिसके कारण वह काफी समय से डिप्रेशन में चल रहा है। झुलसे हुए युवक ने बताया है कि पुरानी चद्दर को आग लगा रहा था, वह भी आग की चपेट में आ गया। जिसकी मौत हो गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *