भीलवाड़ा | श्री पंचमुखी दरबार सेवा समिति के तत्वावधान में मंदिर में जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र वितरित किए। सेवा समिति के अध्यक्ष महंत लक्ष्मण दास त्यागी ने बताया कि श्री पंचमुखी दरबार नारायण सेवा के तहत कंबल, जर्सी, स्वेटर और टी-शर्ट का वितरण किया। सचिव परमेश्वर दास ने बताया कि समिति का संकल्प “धर्म के साथ सेवा और सेवा के साथ समर्पण” है। कार्यक्रम के दौरान कोषाध्यक्ष सच्चिदानंद दास, अजय रामदास, बृजमोहन दास, प्रेमदास, गोपाल दास, मुकंद दास उपस्थित रहे।


