पंचमुखी धाम मंदिर में संकीर्तन कर लगाया लंगर

मोगा | स्थानीय आरा रोड स्थित पंचमुखी धाम हनुमान मंदिर में साप्ताहिक संकीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया। पुजारी पुष्पराज शर्मा के नेतृत्व में आदि धर्म समाज के अध्यक्ष अर्जुन बोहत, संजय पांतमोली राजेश बोहत और खुशान बोहत ने भोग लगाया। सभी ने श्री हनुमान चालीसा का पाठ करके गुणगान किया। मंदिर के मुख्य सेवादार शिव टंडन ने अतिथियों को बालाजी का स्वरूप देकर सम्मानित किया। पंडित पुष्पराज शर्मा ने कहा कि हनुमान जी भगवान राम के परम भक्त और भगवान शिव के 11वें रुद्रावतार हैं। उनकी महिमा अनंत है। वे शक्ति, बुद्धि, और निस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं। हमें रोजाना श्री हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए, जिससे जीवन में आने वाले संकट दूर होते है। अध्यक्ष मनोज टंडन ने कहा कि मंदिर में प्रत्येक सप्ताह संकीर्तन के साथ लंगर लगाया जाता है। इस मौके पर दीपक कौड़ा, गुलशन देवा, प्रितपाल सिंह लक्की गिल, अमन मदान नितिन गुप्ता, शुभम गुप्ता, रमन शाही, मनी जिंदल, सोनू ढींगड़ा, साहिल कुमार, लक्की शाही मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *