राई| श्री संत सिंगाजी महाराज की दिव्या मंगलमय जीवन गाथा एवं आध्यात्मिक ज्ञान यज्ञ परचरी पुराण का आयोजन पंचमुखी हनुमान मंदिर रतनगढ़ जूनापानी में किया जा रहा है। यहां पर परचरी पुराण प्रवचनकर्ता धनु बाबा पटल्या टिगरिया वाले कथा का वाचन कर रहे हैं। 1 जनवरी से कथा प्रारंभ हुई। 5 जनवरी को दोपहर 3:00 बजे महाप्रसादी का वितरण होगा।


