रांची | कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शनिवार को घोषणा की कि अब जनसेवक (वीएलडब्ल्यू) पंचायती राज विभाग में नहीं, वे कृषि विभाग में काम करेंगे। जनसेवक का नाम बदलने को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। ललगुटवा में आयोजित राज्यस्तरीय जनसेवक समागम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि जनसेवकों की नियुक्ति कृषि विभाग ने की है, जबकि वे पंचायती राज विभाग समेत दूसरे विभागों में काम कर रहे हैं। मंत्री ने विभाग से संबंधित योजनाओं की समय-समय पर जानकारी देने के लिए साल में दो प्रशिक्षण कार्यक्रम करने का निर्देश दिया।


