पंचायतें 29 और 30 मार्च को विशेष ग्राम सभाएं आयोजित करें

लुधियाना| डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने सभी पंचायतों को 29 और 30 मार्च को विशेष ग्राम सभाएं आयोजित करने के निर्देश दिए। सभी पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अपनी विकास योजनाएं तैयार करनी हैं। वीरवार को विभिन्न विभागों के साथ बैठक में डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने ग्राम सभाओं में ग्रामीणों की भागीदारी के महत्व पर बल दिया। उन्होंने सभी को अपने समुदाय के लिए विकास परियोजनाओं से संबंधित निर्णयों में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। डीसी जैन ने इस बात पर जोर दिया कि पंजाब सरकार ने विकास परियोजनाओं की एक सूची तैयार की है। इन कार्यों में खेल के मैदानों, नर्सरी के साथ पार्कों, तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए तालाबों, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणालियों, ग्रामीण हाटों के साथ ग्राम पंचायतों के लिए भवनों, सामुदायिक शौचालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों, बस स्टैंडों, स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के लिए सामुदायिक संरचनाओं, पुस्तकालयों का निर्माण और गांवों में वृक्षारोपण की पहल शामिल हैं। लिए प्रस्ताव पारित किए जा सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *