पंचायतों में नहीं लिखे नाम, सीईओ को नोटिस

सागर| जनपद सागर सीईओ को जिला पंचायत सीईओ ने कारण बताओ नोटिस दिया है। यह नोटिस पंचायतों में ग्रामीण आवास के लोगों के नाम दीवारों पर नहीं लिखे जाने के कारण दिया है। सागर जनपद सीईओ भूपेंद्र अहिरवार को दिए नोटिस में बताया है कि समीक्षा में सामने आया कि निर्देशों के बावजूद जनपद की पंचायतों में एक माह बाद भी सूची का दीवार लेखन कार्य नहीं किया है। प्रतीक्षा सूची वाले लोगों को आवास की जानकारी के लिए कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत आना पड़ रहा है। निर्देश के बाद भी काम में रुचि नहीं लेने व निगरानी नहीं होने के कारण ऐसी स्थिति निर्मित हुई। स्वयं उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *