पंजाब के लुधियाना में कटानी कलां गांव के लोगों ने ग्राम सभा बुलाकर 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी है। विशेष रूप से यह प्रस्ताव पारित किया गया था कि गांव के सभी किरायेदार, प्रवासी या पंजाबी 15 15 अक्तूबर , 2025 तक मकान खाली कर दे। ग्राम पंचायत के इस प्रस्ताव के बाद सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा चलने लगी। कुछ लोगों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया तो कुछ लोगों इसे सही बता रहे। गांव की दुकानें उन्हीं को किराए पर दे जो पंजाबी है सरपंच मनजीत सिंह ने बीते दिन कहा था कि 3 बार ग्राम सभा बुलाकर इन प्रस्तावों पर सहमति बनी है। ग्रामीणों ने फैसला लिया है कि गांव के सभी किरायेदार, चाहे प्रवासी हों या पंजाबी, मकान मालिकों द्वारा 15 अक्टूबर, 2025 तक मकान खाली कर दे। गांव की दुकानें उन्हीं लोगों को किराए पर दी जाएगी जो पंजाब के निवासी हैं। सरपंच ने कहा था कि पंचायत और ग्राम सभा ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है जोकि सिर्फ प्रवासी भाईचारे के खिलाफ हो। ग्राम सभा के इस फैसले पर डिप्टी कमिश्नर लुधियाना हिमांशु जैन ने सख्त नोटिस लिया है। अल्टीमेटम देने वालों को उनकी सीधे तौर पर दो टुक है। डी.सी हिमांशु जैन बोले… डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने कहा कि इस तरह के गैरकानूनी प्रस्तावों को बिल्कुल भी ग्राम सभाओं या पंचायतों में पास ना किया जाए। ये प्रस्ताव गैरकानूनी है। यदि कोई कानून को हाथ में लेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। भाईचारे का माहौल हमें बनाकर रखना चाहिए। यदि किसी को कोई दिक्कत है तो वह पुलिस के पास जाकर वेरिफिकेशन करवाए।


