पंचायत चुनाव, दूसरे चरण का प्रशिक्षण 7 फरवरी से होगा

कवर्धा| त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रथम चरण का प्रशिक्षण 31 जनवरी को पूरा हुआ। अब दूसरे चरण का प्रशिक्षण 7 फरवरी से शुरू होगा, जो 8 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद तीसरे चरण का प्रशिक्षण 12 फरवरी और 13 फरवरी को 2 पाली में सुबह 10 बजे से 1 बजे व दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक दिया जाएगा। जनपद पंचायत मुख्यालय में रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *