पंचायत सेवकों को किया गया स्थानांतरित

गढ़वा|बंशीधर नगर बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के फरार अभियुक्त जयशंकर कुमार के घर गुरुवार, 27 मार्च को पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तेहार चिपकाया। जयशंकर कुमार, पिता हरिदास राम, पाल्हे गांव का निवासी है और थाना कांड संख्या 21/25 में प्राथमिक अभियुक्त है। वह एक माह से अधिक समय से फरार चल रहा है। थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने बताया कि उसके खिलाफ यौन शोषण के मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। अभियुक्त की तलाश में पुलिस ने उसके घर और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर इश्तेहार चिपकाकर लोगों को सूचित किया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस पदाधिकारी सुंदर सोरेन के साथ पुलिस बल के जवान भी मौजूद थे। रंंका|प्रखंड के विभिन्न पंचायत में पंचायत सेवकों का स्थानांतरित किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम बेला तोपनो ने व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए संजय कुमार गुप्ता को सिरोही खुर्द और चुतरु पंचायत की जिम्मेदारी सौपी है, जबकि कंचन कुमारी को कटरा और बाहाहारा दिया गया है। वहीं पर संजय कुमार को दूधवल चुटिया दिया गया है, जबकि सुष्मिता कुमारी को विश्रामपुर, सोनी कुमारी को सोनदाग एवं खरडिहा, किरण कुमारी को रंका कला, शोभा मिश्रा को कंचनपुर, पूनम कुमारी को खपरो और फौजदार साहू को मानपुर तथा सुनीता शोले को तमगे कला का पंचायत सेवक बनाया गया है। गढ़वा|रंका थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के बेलवादामर टोला निवासी अखिलेश राम की पुत्री पूजा कुमारी 16 वर्ष फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के संबंध में परिजनों ने कहा कि पूजा ने फांसी क्‍यों लगाई इस संबंध में किसी को जानकारी नहीं है। घटना की सूचना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में लाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिए। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *