पंचो में दो सगे भाइयों की डोभा में डूबकर मौत

चाईबासा| मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचो गांव के दो बच्चों की डोभा में डूबकर मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। दोनों सगे भाई नहाने के लिए गए थे। मरने वाले बच्चों में विकास सिंह कुटिया सात वर्ष और किशन सिंह कुंटिया पांच वर्ष शामिल हैं। दोनों बच्चों की लाश शाम को मिली। तालाब से दोनों बच्चों की लाश को निकालने के बाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर इमरजेंसी ओपीडी के चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शाम होने के कारण लाश का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। दोनों लाश को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *