पंजाबी अदाकारा तानिया के पिता की हालत नाजुक:​​​​​​​एक्ट्रेस बोलीं-परिवार पर दुखद समय, मोगा में शूटर्स ने मारी थी गोलियां; एक्सटॉर्शन कॉल्स आई थी

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री तानिया इस वक्त गहरे सदमे में हैं। उनके पिता डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज पर शुक्रवार (4 जुलाई) दोपहर को उनके ही क्लिनिक में गोली चला दी गई। यह घटना मोगा के कोट इसे खां इलाके स्थित उनके हरबंस नर्सिंग होम में हुई। इस मामले में पुलिस फिरौती के एंगल पर जांच कर रही है, क्योंकि डॉक्टर और अदाकारा के पिता को पिछले काफी समय से आतंकी लांडा के गुर्गों द्वारा परेशान किया जा रहा था। आरोपी ने उनसे करीब एक करोड़ रुपए की फिरौती मांग रहे थे। घटना के बाद से डॉ. कंबोज को गंभीर हालत में मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज जारी है। अदाकार तानिया ने शेयर की अपनी पहली प्रतिक्रिया पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री तानिया कंबोज और उनकी टीम ने पहली प्रतिक्रिया दी है। तानिया के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की गई एक पोस्ट में लिखा गया कि “तानिया और उनके परिवार के लिए यह एक अत्यंत कठिन और भावनात्मक समय है। हम मीडिया और सभी से निवेदन करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और हमें थोड़ा समय दें। कृपया स्थिति पर अटकलें न लगाएं और अफवाहें न फैलाएं। आपकी समझ और समर्थन के लिए धन्यवाद।” मरीज बनकर आए और ताबड़तोड़ चलाई गोलियां मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के मोगा में ये वारदात दिनदहाड़े तब हुई, जब क्लिनिक में मरीज और कई अन्य स्टाफ मेंबर मौजूद थे। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस के मुताबिक दो अज्ञात हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और मरीज होने का नाटक करते हुए क्लिनिक में दाखिल हुए थे। जिसके बाद आरोपियों ने डॉक्टर कंबोज को गोलियां मार दी और वहां से पैदल ही फरार हो गए। मोगा के पुलिस के मुताबिक डॉक्टर मरीजों की देखभाल कर ही रहे थे कि दोनों हमलावरों ने नजदीक से उन पर गोलियां चला दीं। डॉ. कंबोज को दो गोलियां लगीं और उनकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। गोली उनकी छाती पर लगी हैं, जिन्हें डॉक्टर द्वारा बाहर निकाल लिया गया है। आतंकी लांडा से पहले भी मिल चुकी कई बार धमकियां मिली जानकारी के अनुसार डॉ. कंबोज को पहले भी धमकियां मिलती रही थीं, हालांकि इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस अब मामले की जांच जबरन वसूली के एंगल से भी कर रही है। फोरेंसिक टीमों ने मौके की जांच की है और आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। बता दें कि मोगा के जिस एरिया में ये वारदात हुई, वह एक अत्यंत भीड़भाड़ वाला एरिया है। मगर दो शूटर आराम से आए और वारदात कर बिना डरे वहां से फरार हो गए। दिनदहाड़े ऐसी वारदात होना, ये मोगा पुलिस की सुरक्षा पर सवालिया निशाना है। अब पढ़ें कौन हैं तानिया कंबोज, जिनके पिता पर हमला हुआ तानिया पंजाबी फिल्मों की एक मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने ‘सूफना’, ‘बाजरे दा सिट्टा’, ‘रब्ब दा रेडियो 2’, ‘गुड्डियां पटोले’ और ‘ओए मखना’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी से नाम कमाया है। वह मूल रूप से पंजाब की रहने वाली हैं लेकिन उनका जन्म 6 मई 1993 को जमशेदपुर, झारखंड में हुआ था। पंजाब के मोगा में माता-पिता का पैतृक घर है। तानिया अमृतसर में पली-बढ़ी हैं और उनकी उनकी एक छोटी बहन तमन्ना है। उन्होंने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय और बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर विमेन (अमृतसर) से अपनी पढ़ाई की है। जहां उन्होंने 2012 से 2016 तक हर साल “बेस्ट एक्टर ऑफ़ द ईयर” का पुरस्कार जीता। उनके पास इंटीरियर डिज़ाइनिंग और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट की डिग्री है। वह एक शास्त्रीय नृत्यांगना और राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभागी भी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *