पंजाबी अरोड़ा खत्री समाज की टीम गठित

भीलवाड़ा | पंजाबी अरोड़ा खत्री समाज की युवा टीम का गठन शनिवार को समाज के अध्य्क्ष मदन गोपाल कालरा की अध्यक्षता में हुई मीटिंग किया गया। जिसमे समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सर्व सम्मति से युवा टीम की घोषणा की। युवा संयोजक निखिल तनेजा, अध्यक्ष मोहित सरीन, उपाध्य्क्ष वैभव गंभीर, डॉ. अंकित सयाल व आशीष मेहता। सचिव राहुल कटारिया, सहसचिव डॉ. रोहित धवन व डॉ. पवन दुआ। सहकोषाध्यक्ष प्रणव नासा व मीडिया प्रभारी संभव बजाज को मनोनीत किया। कार्यक्रम प्रभारी नितिन खेतरपाल, खेल प्रभारी कृष्ण कंसारा को बनाया। कार्यकारिणी सदस्य आशीष सेठ, आयुष खुराना, रवि विनायक, पंकज खरबंदा, शुबनित अरोरा, अमित विनायक व रवि कालरा होंगे। रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर प्रभारी राहुल कटारिया ने बताया कि वीर बाल दिवस व गुरु गोबिंद सिंह जयंती के उपलक्ष में पंजाबी अरोड़ा खत्री युवा विंग द्वारा 29 दिसंबर सुबह 9 से दिन में 2 बजे तक सिंधुनगर गुरुद्वारा साहिब में रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *