पंजाबी एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर ने पति से तलाक लिया:दिल्ली की फैमिली कोर्ट ने अर्जी मंजूर की; 2024 में चंडीगढ़ में की थी शादी

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर और शेखर कौशल का तलाक हो गया है। दोनों का यह तलाक आपसी सहमति से हुआ है। शुक्रवार को दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट स्थित फैमिली कोर्ट ने दोनों पक्षों की ओर से दायर संयुक्त अर्जी को स्वीकार करते हुए पहले मोशन को मंजूरी दे दी। शेखर और मैंडी ने 13 फरवरी 2024 को चंडीगढ़ में सिख रीति-रिवाजों (आनंद कारज) से और 14 फरवरी 2024 को हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। शेखर हिंदू परिवार से संबंध रखते हैं। आपसी मतभेदों के चलते दोनों पिछले काफी समय से अलग-अलग रह रहे हैं। मैंडी ठक्कर फिलहाल मुंबई में रह रही हैं, जबकि शेखर कौशल मोहाली में रहते हैं। आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी
फैमिली कोर्ट में दोनों की ओर से आपसी सहमति से तलाक की अर्जी पेश की गई थी। मैंडी ठक्कर की ओर से पेश हुए एडवोकेट ईशान मुखर्जी ने बताया कि फैमिली कोर्ट ने आपसी सहमति से दायर पहली अर्जी को मंजूरी दे दी है। सेटलमेंट की शर्तें गोपनीय, आपसी सहमति से हुआ तलाक
हालांकि, ईशान मुखर्जी ने अलग होने से जुड़ी शर्तों और सेटलमेंट की डिटेल्स पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि सेटलमेंट से जुड़ी सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय हैं। इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से सार्वजनिक रूप से कोई आरोप या बयान सामने नहीं आया है। कौन हैं शेखर कौशल, कैसे हुई थी मुलाकात ग्राफिक्स में पढ़िए कौन हैं एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *