पंजाबी बोलने वाली कोरियन लड़की से मिले CM,VIDEO वायरल:भगवंत मान बोले आप ने पंजाबी बोलनी कहा से सिखी अपने सास ससुर से

विदेश दौरे पर कोरिया पहुंचे CM भगवंत मान, पंजाबी बोलने वाली कोरियन लड़की से मुलाकात का वीडियो वायरल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों विदेश दौरे पर दक्षिण कोरिया में हैं। इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक कोरियन युवती से मुलाकात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।वीडियो में लड़की बहुत अच्छे तरीके से पंजाबी बोलते हुए मुख्यमंत्री से बातचीत करती नजर आ रही है। मुस्कुराते हुए वह कहती है आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। पहली बार किसी पंजाबी मुख्यमंत्री से मिल रही हूं। भगवंत मान भी बातचीत में रुचि दिखाते हुए पूछते हैं कि उसने पंजाबी कहाँ से सीखी। इस पर युवती बताती है कि उसने पंजाबी अपने ससुराल वालों से सीखी है, जो मूल रूप से पंजाब से हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कई यूज़र्स इस मुलाकात को पंजाबी भाषा के वैश्विक प्रभाव का उदाहरण बता रहे हैं और गर्व व्यक्त कर रहे हैं। पंजाबी लड़के साथ शादी की है पंजाबी लड़ा बता रहा है वो बीस साल से करोरिया में सैटल है वहा पर अपना कारोबार कर रहे हैं। उसने कोरियन लड़की से शादी की है। परिवार में सभी पंजाबी बोलते है। इस लिए इसको भी पंजाबी बोलनी आ गई अब से पुरी तरह से पंजाबी बोलती है। उसको पंजाबी बोलते देख मुख्यमंत्री भी हैरान हो गए थे। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री इससे मिल कर बहुत खुश हुए। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मान अपने कोरिया दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण मीटिंग्स और इंडस्ट्री प्रतिनिधियों से मुलाकात कर रहे हैं, ताकि पंजाब में निवेश और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके। पंजाब में निवेश के लिए गए है। वहां के लोगों को पंजाब व्यापर करने के लिए प्रेरित कर रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *