पंजाबी महिला सरबजीत की पाकिस्तान से भारत वापसी लटकी:PAK गृह मंत्रालय ने लगाया अड़ंगा; पुलिस कस्टडी की फोटो सामने आई

पाकिस्तान गई पंजाबी महिला सरबजीत कौर की भारत वापसी टल गई है। सोमवार को उसे अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत भेजने की पूरी तैयारियां कर ली गई थीं। इस बीच पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने अदालत में केस होने का हवाला देकर रोक लगा दी। सरबजीत के पाकिस्तान में निकाह करने के बाद पाकिस्तान में सिख समुदाय के पूर्व विधायक महिंदर पाल सिंह ने कोर्ट में याचिका दायर कर उसे गिरफ्तार कर भारत भेजने की मांग की थी। कोर्ट में दलील दी गई थी कि सरबजीत की पाकिस्तान में रुकने की वीजा अवधि समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद वह यहीं रुकी है। वह देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। वह संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हो सकती है। इस पर अंतिम फैसला आना बाकी है। इसी का हवाला देते हुए पाक गृह मंत्रालय का कहना है कि महिला ने अपनी मर्जी से निकाह किया है और इस संबंध में मामला अदालत में विचाराधीन है। अदालत के अंतिम आदेश के बाद ही जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे भारत भेजा जाएगा। पाकिस्तान पुलिस ने रविवार को सरबजीत और उसके पति नासिर हुसैन को गिरफ्तार किया था। उसकी पुलिस कस्टडी के दौरान की फोटो भी सामने आई है। सरबजीत श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिख श्रद्धालुओं के साथ पाकिस्तान गई थी। उसने वहां नासिर से निकाह कर लिया। सिलसिलेवार पढ़िए क्या था पूरा मामला… सरबजीत पर कपूरथला में कई केस चल रहे
सरबजीत के गांव के लोगों का कहना था कि महिला का अपने पति से तलाक हो चुका है। उसके दो बेटे हैं। इनके खिलाफ भी सुल्तानपुर लोधी में 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, जिनमें वेश्यावृत्ति का भी केस शामिल है। गांव अमानीपुर के अंदर सरबजीत की आलीशान कोठी है। उसका लोगों से ज्यादा मिलना जुलना नहीं था। लाहौर हाईकोर्ट भी पहुंचा मामला, कोर्ट ने परेशान न करने को कहा था
सरबजीत और नासिर हुसैन ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि पाकिस्तान की पुलिस और अधिकारी उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। दोनों ने कोर्ट से सिक्योरिटी और किसी भी तरह की जबरदस्ती की कार्रवाई से बचाने की मांग की थी। इस मामले में नवंबर में ही लाहौर हाईकोर्ट के जज फारुख हैदर ने फैसला दिया था कि अगर शादी और धर्म परिवर्तन सरबजीत की मर्जी से हुआ तो अधिकारी उन्हें परेशान न करें। ————– ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान गई पंजाबी महिला का निकला क्रिमिनल रिकॉर्ड, वेश्यावृत्ति की भी FIR पाकिस्तान में निकाह करने वाली पंजाब के कपूरथला की सरबजीत कौर का लंबा क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, इनमें नाबालिगों की वेश्यावृत्ति के लिए बिक्री-खरीद भी शामिल है। हालांकि वह अधिकतर मामलों में बरी हो चुकी है। महिला की कोठी से पुलिस को लाखों रुपए की नकदी बरामद हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *