विश्व पंजाबी सभा कनाडा की माझा जोन इकाई ने विश्व पंजाबी भवन के उद्घाटन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अभिनेता गुरप्रीत घुग्गी, विशिष्ट अतिथि हास्य कलाकार घुले शाह और पद्मश्री सूफी गायक उस्ताद पूरन शाह वडाली शामिल हुए। इस अवसर को यादगार बनाते हुए माझा जोन चेयरमैन सिफर सतबीर सिंह ने अमृतसर के मीरांकोट रोड पर अपनी जमीन पर विश्व पंजाबी भवन के निर्माण की घोषणा की। मुख्य अतिथि गुरप्रीत घुग्गी ने कहा कि पंजाबी मातृभाषा शहद से भी ज्यादा मीठी है। उन्होंने पंजाबी भाषा की शुद्धता, लेखन और उच्चारण पर विशेष ध्यान देने की अपील की। डॉ. दलबीर सिंह कथूरिया ने बताया कि कनाडा और लाहौर के बाद अमृतसर में दुनिया का तीसरा ‘विश्व पंजाबी भवन’ स्थापित किया है। उन्होंने यह भी साझा किया कि लाहौर स्थित भवन में 13 अप्रैल 2026 (बैसाखी) से 24 घंटे लंगर सेवा शुरू की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान सिफ़र सतबीर सिंह के काव्य संग्रह सिफ़र दा सफ़र और डॉ. जगदीप कौर आहूजा की पुस्तक दे रिश्त्यां दे इरद-गिर्द का विमोचन किया गया। समारोह में डॉ. लीना बेदी, जसवीर सिंह विर्क, दलबीर कौर, डॉ. अमर ज्योति, अमरजीत सिंह, राजबीर भानुरिया, डॉ. जसविंदर जस्सी, स. परषोत्तम, सोहन सिंह गेडू, रेखा महाजन, राजबीर जन्नत, सतीश विद्रोही, अरविंदर भट्टी, दलजीत सिंह ट्रैफिक इंचार्ज, डॉ. विक्रमजीत मौजूद रहे।


