पंजाब के एक युवक की कनाडा में हर्ट अटैक से मौत हो गई। वह 5 फरवरी को घर आने वाला था, लेकिन इसी बीच उसका वर्कपरमिट लग गया, जिसके बाद उसने टिकट कैंसिल कर दिया। बीते कल इसी की खुशी में दोस्तों संग पार्टी की और फिर कमरे में जाते ही अचानक तबियत बिगड़ गई। इसके बाद वह अकेला अस्पताल पहुंचा और फिर दोस्तों को बुलाया। यहां उसने इमरजेंसी में दोस्त से सिर्फ पानी पीने मांगा और फिर दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सुखजिंदर सिंह (26 साल) के नाम से हुई है, जो मोगा जिले के गांव तखानवद का रहने वाला था। वर्तमान में वह कनाडा के ब्रैम्पटन में रहता था। उसने अपनी मां से फोन पर आखिरी बार बात करते हुए कहा था कि वह जल्द ही अब घर आएगा। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला अगर यहीं रोजगार मिले, तो विदेश क्यों जाएं सरपंच कुलवंत सिंह ने कहा कि सुखजिंदर होनहार बेटा था। वह जब भी घर आता था, तो पूरे गांव में लोगों से मिलता था। उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि उसका युवाओं का आज के समय में यहीं पर रोजगार नहीं मिल रहा है, जो बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अगर यहीं पर रोजगार मिल जाए तो विदेश क्यों जाना पड़े। उन्होंने ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सुखजिंदर के शव को जल्द भारत लाने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी करवाई जाई और परिवार की मादद की जाए। कनाडा में कल पंजाबी दंपती के शव मिले थे उधर, इससे पहले 30 जनवरी को पंजाब के दंपती की संदिग्ध हालत में कनाडा के कैलगरी शहर में मौत हो गई थी। उनके शव घर में खून से लथपथ हालत में मिले। दावा किया गया था कि दोनों पति-पत्नी को गोली मारी गई है। घटना की सूचना मिलते ही कनाडा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्ट के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को भी हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की। पुलिस इस मामले में हत्या और सुसाइड दोनों एंगल से जांच कर रही है। मृतकों की पहचान पत्नी जैस्मीन कौर और पति एकमवीर सिंह के नाम से हुई है, जो लुधियाना के रहने वाले हैं।


