पंजाबी लेखकों को 20 जुलाई को मिलेंगे साहित्यिक पुरस्कार

भास्कर न्यूज | अमृतसर केंन्द्रीय पंजाबी लेखक सभा ने डेढ़ साल बाद होने वाले इजलास के दौरान दिए जाने वाले बहु-विधा साहित्यिक पुरस्कारों के नामों का ऐलान कर दिया है। सभा के दफ्तर से जारी बयान में सभा के प्रधान दर्शन बुट्टर, जनरल सचिव सुशील दुसांझ, सीनियर उपप्रधान मक्खण कुहाड़ और दफ्तर सचिव दीप देविंदर सिंह ने जानकारी दी। सभा की ओर से दिए जाने वाले ज्ञानी हीरा सिंह यादगारी जथेबंदक पुरस्कार के लिए करम सिंह वकील का नाम तय किया गया है। आलोचना पुरस्कार डॉ. मनजिंदर सिंह को मिलेगा। साहित्य साधना पुरस्कार के लिए डॉ. एस तरसेम और बलबीर परवाना के नाम तय हुए हैं। हरभजन सिंह हुंदल काव्य पुरस्कार गजलगो जसविंदर को दिया जाएगा। ये सभी पुरस्कार 20 जुलाई को अमृतसर में होने वाले इजलास के मौके पर दिए जाएंगे। इस कार्यक्रम में केंन्द्रीय सभा के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, पंजाब और पंजाब से बाहर की साहित्य सभाएं और लेखक बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *